भाजपा का झंडा लगा कर रहे थे शराब की तस्करी, 56 पेटी बरामद

0
1114

बक्सर खबर। गंगा ब्रिज थाना की टीम ने सोमवार की रात शराब से भरी स्कार्पियो पकड़ी। जिस गाड़ी में शराब बरामद हुई उस पर भाजपा का झंडा लगा हुआ था। आधी रात के वक्त यह गाड़ी गंगा सेतु के रास्ते जिले की सीमा में दाखिल हुई। गोलंबर के पास गंगा ब्रिज थाना के सिपाहियों की नजर उस पर पड़ी। गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन चालक तेजी से वाहन लेकर भागा। पुलिस को शक हुआ तो गाड़ी का पीछा किया गया।

इस बीच अहिरौली से आगे जाकर गाड़ी पलट गई। अंधेरे का लाभ उठा तस्कर भी भाग निकले। पुलिस पहुंची। वाहन की तलाशी ली गई। अंदर 56 पेटी देशी शराब बरामद हुई। आज मंगलवार को इसकी जानकारी मीडिया को मिली। पूछताछ में पुलिस यह नहीं बता सकी कि इस धंधे में शामिल कौन लोग थे। फिलहाल प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। गाड़ी पर महाराष्ट्र का नंबर प्लेट लगा है।

add

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here