पुलिस के प्रयास से सफल हुआ प्रेम विवाह

0
1701

बक्सर खबर। महिला थाने के सहयोग से बुधवार को रामरेखा घाट पर दो युवकों का विवाह संपन्न हुआ। हालांकि यह विवाह अंतरजातीय था। इस वजह से दोनों ही परिवारों की इसमें राजमंदी नहीं थी। घर से भागने की नौबत आ गई तो प्रेमी जोड़ा महिला थाने पहुंचा। पुलिस को ऐसे मामलो में लगाव तो रहता नहीं हैं। लेकिन खुशबू की मासूम चेहरा देख पुलिस ने दोनों परिवार वालों से बात की। फिर हालात को जानकार दोनों पक्ष के लोगों ने सुलह कर ली। बुधवार को रामरेखा घाट पर इनका विवाह कराया गया। सूत्रों के अनुसार खुशबू एक रात घर से गायब थी।

घर लौटी तो उसकी पिटाई हुई। उसने पुलिस को फोन कर दिया। खुशबू मुफस्सिल थाना के कुल्हरियां गांव की रहने वाली है। पुलिस वहां पहुंची और उसे महिला थाने के हवाले किया। बातचीत में कई बातें सामने आई। पता चला कि वह इटाढ़ी थाना के फतेहपुर गांव निवासी दिनेश कुमार पिता जनार्दन भर के पुत्र से प्रेम करती है। दोनों बालिग हैं। उनका प्रेम संबंध बहुत आगे बढ़ चुका हैं। पूरे हालात को देखते हुए पुलिस की पहल पर उनकी शादी कराना सभी ने श्रेयकर समझा। अंतत: रामरेखा घाट पर उनकी शादी हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here