सर्पदंश से भाई बहन की मौत, घर में मातम

0
2537

बक्सर खबर। ईटाढ़ी प्रखंड के नाथपुर गांव में बुधवार की सुबह मातम पसर गया। विश्राम सिंह के घर में महिलाओं का रोना-धोना सून आस-पास के सारे लोग जमा हो गए। पता चला घर में सो रहे उनके सात वर्षीय पुत्र अभिरंजन कुमार व दस वर्षीय पुत्री नंदनी की मौत हो चुकी है। जिसने भी यह बात सूनी अवाक रह गया।

यह कैसे हुआ, सबने अनुमान लगाया यह सर्पदंश के कारण हुआ है। क्योंकि बच्चों का शरीर काला पड़ गया था। रात को दोनों एक ही कमरे में सो रहे थे। सुबह नहीं जगे तो घर के सदस्य उन्हें जगाने पहुंचे। लेकिन दोनों वैसे ही पड़े रहे। यह देख परिवार वालों का कलेजा मुंह में आ गया। देर शाम पूछने पर थानाध्यक्ष ने कहा हमें इस घटना की जानकारी नहीं। यह है जिले की पुलिस का सूचना तंत्र।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here