सील होगी आम्रपाली ग्रुप की नावानगर स्थित फैक्ट्री

0
564

बक्सर खबर। आम्रपाली ग्रुप की अचल संपतियों को सरकार सील करेगी। यह आदेश सर्वोच्च न्यायालय ने जारी किए हैं। ग्रुप के संचालकों के खिलाफ भी गिरफ्तारी वारंट जारी है। जिन संपतियों को सील किया जाना है उनमें जिले के नावानगर में स्थित फैक्ट्री भी है। जिसे मम्स फूड के नाम से खोला गया गया था। सूत्रों ने बताया न्यायाधीश यू यू ललित एवं धनंजय वाई चन्द्रचूण ने यह आदेश जारी किया है।

कंपनी के खिलाफ लोगों ने शिकायत की थी। रुपये लेकर इन लोगों द्वारा फ्लैट नहीं दिए गए। मामला सर्वोच्च न्यायालय तक पहुंचा। फिलहाल न्यायालय ने अचल संपति को जब्त करने का आदेश दिया है। जिसके तहत राजगीर और बक्सर की फैक्ट्री सील होनी है। जिला प्रशासन के लोगों के अनुसार आदेश प्राप्त हो गया है। गुरुवार को यह कार्रवाई होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here