दरोगा पुत्र की सिमरी में हत्या

0
1661

बक्सर खबर : घर से दूध लेने निकले युवक विशाल सिंह की हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार शाम 8:30 बजे सिमरी थाना क्षेत्र के चुन्नीडांड गांव की है। सूत्रों के अनुसार मृतक विशाल (19) पिता केदार सिंह गांव में दुध लेने गया था। उसी दौरान अज्ञात बाइक सवार ने गोली मार दी। गोली पीठ में लगी। लेकिन युवक ने हिम्मत नहीं हारी। गांव वालों को आवाज देता रहा। गोली की अवाज सुनकर गांव वाले दौड़े। तब तक अपराधी फरार हो चुके थे।

घायल को आनन-फानन में डुमरांव के निजी अस्पताल ले जाया गया। नजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बक्सर ले जाने के क्रम में युवक की मौत हो गई। मृतक विशाल के पिता केदार नाथ सिंह भागलपुर में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। क्योंकि इस गांव में इससे पहले खुलेआम किसी की हत्या नहीं हुई थी।

हेरिटेज विज्ञापन

कहते है सिमरी थानाध्यक्ष
बक्सर : सिमरी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पिता भागलपुर में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है। घर वालों के बयान के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here