पैक्सो ने खरीदा 13 सौ मिट्रीक धान

0
135

बक्सर खबर : जिले में सरकारी समर्थन मूल्य पर धान की खरीद शुरू हो गई है। शनिवार को जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा को इसकी जानकारी जिला कृषि सह प्रभारी सहकारिता पदाधिकारी रणवीर सिंह ने दी। डीएम धान खरीद की समीक्षा बैठक कर रहे थे। उनको बताया गया कुल 24 पैक्स व एक व्यापार मंडल ने खरीद शुरू कर दी है। अभी तक 1377 मिट्रीक टन धान खरीदा जा चुका है। अन्य 101 पैक्स जल्द ही खरीद शुरू कर देंगे।

खरीद के लिए फिलहाल पैक्स अध्यक्षों को 15 प्रतिशत राशि उपलब्ध करा दी गई है। बैठक के दौरान यह कहा गया। खरीद का धान गोदाम में रखना है। किसी को बाहर धान रखने की अनुमति नहीं है। जरुरत पड़े तो आस-पास गोदाम देख लें। वहां उसे स्टोर करें। मिलरों के यहां जमा धान की कुटाई होगी। उसके साथ ही राशि का भुगतान कर दिया जाएगा। इसकी जानकारी एसएफसी प्रबंधक अरविंद कुमार सिंह को भी दे दी गई है। खरीद में तेरह बातों पर ध्यान देने की बात कही गई। समीक्षा बैठक में डीडीसी अरविंद कुमार, आपूर्ति पदाधिकारी शिशिर कुमार उपस्थित रहे।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here