पैक्स अध्यक्ष के भाई का अपहरण करने की कोशिश

0
936

बक्सर खबर : धनसोई थाना के परसियां गांव में गुरुवार की रणविजय ओझा के अपहरण का प्रयास किया गया। घटना रात दस बजे के लगभग हुई। गांव से दूर बधार में गेहूं की पटवन कर रहे थे। इसी बीच कुछ लोगों ने उनको बंधक बना लिया। असलहे के बल पर उन्हें साथ ले जाने लगे। जिसका ओझा ने विरोध किया तो घटना को अंजाम देने आए लोगों ने उनके उपर जानलेवा हमला किया। इस बीच गोली भी चलाई। आवाज सुन आस-पास खेत और खलिहान में काम कर रहे कुछ लोग उधर लपके। पीडि़त के परिजन भी आवाज सुन मौके की तरफ दौड़े।

लोगों को आता देख गिरोह बनाकर पहुंचे सभी व्यक्ति भाग खड़े हुए। लेकिन जाते-जाते ओझा को उन लोगों ने हथियार के बट से जमकर पीटा। घायल को उपचार के लिए गुरुवार की रात ही सदर अस्पताल लाया गया। यहां उनके परिजनों ने बताया इसकी सूचना रात के वक्त ही धनसोई पुलिस को दे दी गई थी। पुलिस ने कहा आप घायल का उपचार कराएं। वहीं पहुंच पीडि़त का बयान दर्ज किया जाएगा। परिजनों के अनुसार अपहरण का प्रयास करने वालों में देवराज सिंह, मोहन सिंह व विवेक सिंह समेत सात-आठ की संख्या में लोग मौजूद थे। घायल व्यक्ति परसियां के पैक्स अध्यक्ष बडे ओझा के भाई हैं। घटना के संदर्भ में पूछने पर सदर डीएसपी शैशव यादव ने बताया घटना मारपीट की है। ऐसी सूचना मिली है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here