बाइक दुघर्टना में एक मौत तीन की हालत गंभीर

0
428

बक्सर खबर: बक्सर-कोचस मार्ग पर लहरिया कट बाइक चलाने में दुघर्टना ग्रस्त हो गई। जिसमें एक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई जबकि तीन का ईलाज चल रहा है। दुघर्टना राजपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय बजार में हुई। सूत्रों कि मानें तो दो बाइक पर दो-दो युवक सवार थे। दोनों लहरिया कट मार रहे थे। तभी अचानक दोनों बाइक आपस में टक्करा गई। जिसमें लक्ष्मीपुर निवासी शक्तिमान पासवान(22) की मौत हो गई।

वहीं घायल रचित कुमार, सरफराज व शमसाद घायल हो गए। दोनों बाइक पर चारों लड़के लक्ष्मीपुर गांव के ही थे। दुघर्टना के बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया वहीं मृतक को कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया। घटना की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here