‌‌बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, युवक हिरासत में

0
497

बक्सर खबर। तेज गति से बाइक चला रहे युवक ने वृद्ध की जान ले ली। हालाकि दुर्घटना अचानक हुई। लेकिन, आक्रोशित लोगों ने बाइक चला रहे युवक को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची कोरानसराय पुलिस उसे अपने साथ ले गई। वहीं घायल गणेश यादव (60) को उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया।

लेकिन, वहां पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। यादव बनकट डुमरांव के निवासी थे। वे आज सुबह खेत घुमने कोरासराय की तरफ गए थे। पैदल उधर से लौट रहे थे। एनएच 120 पर उनको बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। उस समय दिन के ग्यारह बज रहे थे। पकड़ा गया युवक झुन्ना कुमार सिकरौल थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here