कभी-कभी ऐसा होता है, पति-पत्नी ने एक साथ ली अंतिम सांस

0
1221

बक्सर खबर। पति-पत्नी का साथ जीवन भर का होता है। यह बात सुनने में रोज आती है। लेकिन, ऐसा होते कभी-कभी दिखता है। सिमरी थाना के मझवारी गांव में ऐसा ही हुआ। 85 वर्ष के कृष्णा पाठक पिछले कुछ माह से बीमार थे। रविवार की रात उनकी मृत्यु हो गई। घर परिवार में रोना-धोना शुरू हुआ। उनकी पत्नी सरस्वती देवी को यह बात पता चली। पति की मृत्यु की बात सुन उन्होंने ने भी आंखे बद कर ली।

लोगों को पहले तो विश्वास नहीं हुआ। फिर गांव घर लोगों को बुलाया गया। पता चला, उनकी भी मृत्यु हो चुकी है। कृष्णा पाठक के पौत्र गुड्डू पाठक ने बताया दादा जी फौज में नौकरी करते थे। सेवानिवृत होने के बाद से घर पर ही थे। पांच वर्ष पहले उनकी शादी की पचासवीं वर्षगांठ मनी थी। दोनों लोगों में गहरा लगाव था। आज सोमवार को पति-पत्नी का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here