नागालैंड की पिस्तौल के साथ मुखिया पति हिरासत में, दो असलहे बरामद

0
900

बक्सर खबर। डुमरांव अनुमंडल के दो थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो लोग असलहे के साथ हिरासत में लिए गए। जिनमें एक नागालैंड की लाइसेंसी पिस्तौल लिए हुए थे। वहीं दूसरा अवैध देसी कट्टे के साथ पकड़ा गया। सूचना के अनुसार नावानगर पुलिस ने गिरधर बरांव पंचायत की मुखिया के पति सुरेश सिंह को हिरातस में लिया। उनके पास पिस्तौल थी। हालांकि उन्होंने उसका लाइसेंस पुलिस को दिखाया। बावजूद इसके पुलिस ने उनका असलहा और लाइसेंस जब्त कर लिया। क्योंकि वह नागालैंड से जारी था।

लाइसेंस सही है अथवा नहीं इसकी जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। ऐसा थानाध्यक्ष नावानगर ने कहा। फिलहाल मुखिया पति को छोड़ दिया गया है। क्योंकि लाइसेंस सत्यापन के बाद पता चलेगा। वही जायज है अथवा नहीं। वहीं दूसरा मामला मुरार थाना के वैसे गांव का है। वहां गांव में दो पक्ष के लोग आपस में भीड़ गए। एक पक्ष के बादशाह पासवान ने 315 बोर का देसी कट्टा लहरा लोगों को धमकाया। इतने में किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके घर से कट्टा भी बरामद किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here