आपसी झगड़े में साले ने जीजा को मारी गोली

0
1227

बक्सर खबर। पैतृक संपति को लेकर तीन भाइयों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। जिसे सुलझाने के लिए उनके जीजा वकील बिंद उत्तर प्रदेश के रानीगंज से इटाढ़ी के खतिबा गांव आए थे। आज बुधवार की सुबह जब पंचायत शुरू हुई तो उनका एक साला दीनानाथ बिंद आपे से बाहर हो गया। उसने देशी कट्टे से गोली चलाई। जिससे निकली गोली अधेड़ वकील बिंद को जा लगी। फिर क्या था। वहां अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। उन्हें तत्काल उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

चिकित्सकों के अनुसार गोली उनके पैर में लगी है। इस लिए खतरे की कोई बात नहीं है। सूत्रों ने बताया खतिबा के रहने वाले बलेश्वर बिंद, दीनानाथ बिंद और राजकुमार बिंद के बीच पैतृक संपति को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। गांव के लोग और रिश्तेदार चाहते थे कि इनका विवाद समाप्त हो जाए। उसी सिलसिले में वकील भी बलियां के रानीगंज से एक दिन पहले ही यहां आए थे। लेकिन, भाइयों का विवाद सुलझने की जगह और उलझ गया। इस मामले में वकील के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here