मोबाइल विवाद में चली गोली, पुलिस अंजान

0
1117
बक्सर खबर : डूमरांव शहर के दक्षिण टोला में शाम छह बजे अफरा-तफरी मच गई। क्योंकि मोबाइल विवाद को लेकर दो पक्षों अचानक गोलीबारी शुरू हो गई। सूत्रों के अनुसार रामायण राम व बंगाली राम के बीच मोबाइल फोन को लेकर गाली-गलौज चल रहा था।
तभी उनके से एक ने देशी कट्टा निकाला और फायरिंग कर दी। गोली चलती देख वहां भगदड़ मच गई। कुछ देर बाद दोनों लोगों को स्थानीय लोगों ने समझा बुझा कर शांत किया। इस घटना के बारे पूछने पर डुमरांव थानाध्यक्ष शिव नरायण राम ने कहा कि हमें इस तरह की कोई सूचना नहीं मिली।
हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here