अचंभा : मछली ने ले ली युवक की जान

2
2731

बक्सर खबर : इसे शायद आप अचंभा ही कहेंगे। तालाब में मछली मार रहे युवक की जान मछली ने लीे ली। जाल में फंसी मछली को विनोद कुमार जाल से निकाल रहा था। चार फिट लंबी मछली को उसने जैसे ही छूआ। मछली छटपटाने लगी। विनोद कुमार को हिलने का मौका भी नहीं मिला। वह जहां था वहीं लेट गया। लोगों को माजरा समझने में थोड़ी देर लगी।

यह पता चलते ही कि विनोद की मौत हो गई है। वहां मछली पकड रहे लेागों के बीच भगदड मच गई। आक्रोशित लोगों ने मछली की जान ले ली। मृतक मठिला गांव निवासी ललन महतो का पुत्र था। घटना बक्सर जिला अंतर्गत कोरानसराय थाना क्षेत्र की है। ग्रामीणों के अनुसार गांव के कुछ युवक पास के  पुरवइनियां तालाब में मछली मारने गए थे। जाल में बडी मछली फंसी तो लोग खुश हुए। लेकिन निकालते वक्त जो घटना हुई। उससे पूरे गांव में दहशत व्याप्त है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया वह मछली भी अजीब है। गांव वालों ने उसे मिलकर मारा। फिर उसे मिट्टी में दफन कर दिया। लेकिन इस तरह की घटना इस क्षेत्र में पहले कभी नहीं हुई।

शव को देख विलाप करते परिजन

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here