सोते समय बाल में प्रवेश कर गया सांप, किशोरी की मौत

0
2431

बक्सर खबर। गर्मी के कारण किशोरी घर के छत पर सो रही थी। रात में अचानक उसे लगा बाल में कुछ चल रहा है। नींद में ही उसने बालों में हाथ फिराया। तभी उसकी उंगलियों में किसी के काटने का एहसास हुआ। दर्द के कारण चिल्लाते हुए वह खड़ी हुई। देखा फर्श पर सांप रेंग रहा है।

उसकी आवाज सुन घर के लोग दौड़े आए। सांप को एक बाल्टी में पकड़ कर डाल दिया। पहले झाड़-फूंक हुई। लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो प्रताप सागर के अस्पताल ले गए। वहां उपचार के दौरान 17 वर्षीय बागमती ने दम तोड़ दिया। बागमती सिमरी थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी चीलर बीन की पुत्री थी। घटना रविवार रात की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here