‌‌‌किशोरी की हत्या, जलाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश

0
4528

-गांव से दूर बधार में मिली लाश, पहुंची पुलिस
बक्सर खबर। युवतियों और किशोरियों के साथ लगातार घटनाए हो रहीं हैं। अपने जिले में भी आज मंगलवार की सुबह बधार में फेंकी गई लाश मिली है। देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसकी उम्र 16-17 के आस-पास होगी। ग्रामीणों की सूचना पर उसकी लाश ईटाढ़ी थाना के कुकुढ़ा गांव के बधार से बरामद की गई है। पूछने पर ईटाढ़ी पुलिस ने बताया। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। लाश को जलाने का प्रयास भी किया गया है।

अधजली लाश की पहचान नहीं हो पा रही है। वहीं ग्रामीणों ने बताया। उसे गोली मारी गई है। लाश को जलाने के लिए पेट्रोल डॉलकर फूंका गया है। मौके पर पहुंची पुलिस अवशेष को साथ पोस्टमार्टम के लिए ले गई है। यहां हम आपको बता दें। जिले में ऐसी कई घटनाएं हो चुकी है। जिसमें युवतियों की लाश मिलती है। लेकिन, उनकी पहचान नहीं हो पाती। ऐसा आए दिन हो रहा है। इस घटना ने भी आस-पास के लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here