जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह करेंगे बैठक

0
382

बक्सर खबर। चुनावी रणनीति को लेकर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह गुरुवार को जिला मुख्यालय में बैठक करेंगे। इसके लिए नगर भवन के सामने स्थित वृंदावन वाटिका में कार्यक्रम रखा गया है। जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने आज बक्सर खबर को बताया कि लोकसभा चुनाव में एनडीए उम्मीदवार के लिए यह बैठक बुलाई गयी है।

संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को सूचित किया गया है। वे प्रदेश अध्यक्ष की बैठक में अवश्य भाग लें। अपने जिले में मतदान की तिथियां नजदीक आ गई हैं। ऐसे में सभी को गठबंधन धर्म का पालन करने के लिए जी जान से लग जाना है। इन्हीं बिंदुओं पर विमर्श के लिए प्रदेश अध्यक्ष को विशेष रुप से यहां आमंत्रित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here