प्रचार में महाभारत के अर्जुन को अनिल कुमार ने बक्सर में उतारा

0
836

बक्सर खबर। जनतांत्रिक विकास पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी अनिल कुमार ने आज गुरूवार को जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। आज ही उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन फार्म दाखिल किया। साथ ही किला मैदान में जनसभा का आयोजन किया। जिसमें शामिल होने के लिए लोकसभा के सभी विधानसभा से उनके समर्थक व पार्टी कार्यकर्ता पहुंचे थे।

रामलीला मंच पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उन्होंने महाभारत सीरियल के लोकप्रिय पात्र अर्जुन को आमंत्रित किया था। अभिनेता जिनका नाम फिरोज खान है। उन्हें देखने के लिए शहर से युवाओं की भीड़ जमा हुई थी। फिरोज खान ने अपने संबोधन में कहा कि अनिल कुमार अच्छे और बेहतर इंसान हैं। मैं आप सभी से कहुंगा उनके लिए मतदान करें। नामांकन के उपरांत जब अनिल कुमार किला मैदान पहुंचे तो उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा। मेरा लक्ष्य बक्सर की सेवा करना है। अगर मुझे आपका प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला तो मैं यहां एम्स खुलवाने का भरपूर प्रयास करूंगा। अनिल कुमार ने आरएसएस और भाजपा की राम भक्ति पर सवाल दागे। बक्सर जो भगवान राम की ज्ञान स्थली है। वह वन स्थली बन गई है। ऐसे दलों को जवाब देना चाहिए। ऐसा क्यूं। संबोधन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा। आज बक्सर में पुलिस वंचित, शोषित लोगों ने अत्याचार कर रही है। जनता इस जुल्म को अब बर्दाश्त नहीं करेगी। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नेताओं के अलावा प्रदेश के सभी प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here