पेंशन नीति के विरोध में बैंक व डाक कर्मियों की हड़ताल

0
166

बक्सर खबर। केन्द्र सरकार कर्मचारी हितों की अनदेखी कर रही है। ऐसा कहना है कर्मचारी यूनियनों का। ट्रेड यूनियन की प्रस्तावित हड़ताल के समर्थन में आज मंगलवार को संयुक्त संघर्ष समिति भोजपुर प्रमंडल के बैनर तले डाक कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार किया। डाक विभाग के कर्मचारी नेता महावीर उपाध्याय ने बताया कि सरकार द्वारा लागू की गई नई पेंशन नीति बंद हो।

पुरानी पेंशन नीति को लागू किया जाए। सातवें वेतन आयोग में लागू नियमों में संशोधन होना चाहिए। तभी बात बनेगी। उनके अनुसार हड़ताल दो दिवसीय है। जिसमें बैंक यूनियन भी शामिल है। 8 एवं 9 को यह हड़ताल पूर्व प्रस्तावित थी। वहीं दूसरी तरफ पुराना चौक के पास स्थित एसबीआई की शाखा में बिहार बैंक यूनियन के बैनर तले प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here