ससुराल से लौट रहे युवक को मारा चाकू, पुलिस ने बचाई जान

1
3094

बक्सर खबर: ससुराल से लौट रहे युवक को चाकू से पांच लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें उसकी हालत गंभीर है। घायल युवक का पटना में ईलाज चल रहा है। सूत्रों के अनुसार युवक प्रबोध कुमार मिश्रा पिता जर्नादन मिश्रा अद्यौगिक थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव का रहने वाला है। वह सिमरी थाना क्षेत्र के नगपुरा गांव में अपने ससुराल आया है। वहीं साइकिल से शाम सात बजे लौट रहा था। तभी सोनवर्षा के पांच युवक बाइक से पहले से मिशन मोड़ के समीप खड़े थे। जैसे ही प्रबोध नजदीक पहुंचा लोगों न हमला कर दिया।

जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के लगभग 30 मिनट बाद पुलिस की गश्ती वाहन पहुंची। जहां सड़क के किनारे एक युवक को खुन से लथपथ तड़पड़े देखा। उसके बाद उसे तुरंत जीप डाल सिमरी पीएचसी लाए जहां डाक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। इस दौरान प्रबोध ने गांव राजू मिश्रा, रंगनाथ मिश्रा, लूपन मिश्रा पिता राम दयाल मिश्रा व शेषनाथ मिश्रा का नाम पुलिस को बताया। वहीं पुलिस के समय पर पहुंचने के कारण चर्चा की विषय बनी है। लोग कह रहे है कि पुलिस देर से पहुंची तो ये हो गया। परन्तु आज पुलिस के समय से पहुंचने के कारण प्रबोध अबतक जिंदा है। घटना कि पुष्टि थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने की।

1 COMMENT

  1. इस मे पुलीस अब तक कया कर रही है गिरफतारी नही हो पा रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here