ठोरा में डूबने से ग्रामीण की मौत

0
611

बक्सर खबर। ठोरा नद में आज रविवार की सुबह एक शव देखा गया। ग्रामीणों ने उसकी पहचान भरत पाठक (40) पुत्र त्रिलोकी पाठक के रुप में की है। जो इटाढ़ी थाना के सिकटौन्हा गांव के निवासी थे। सूत्रों के अनुसार इस गांव के लोग ईटाढ़ी बाजार आने-जाने के लिए नदी के रास्ते का प्रयोग करते हैं।

संभवत: नदी पार करने के दौरान वे डूब गए होंगे। हालाकि अधिक पानी होने पर नाव भी चलती है। गर्मी के दिनों में पानी घुटने भर रहता है। लोग पैदल भी आते-जाते हैं। आज रविवार की सुबह उनका शव पानी के उपर आ गया। जिसे लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। फिलहाल उनकी मौत को लोग दुर्घटना मान रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here