गोली मार हत्‍या, खेत में फेंका शव

0
1306

बक्सर खबर। धनसोई थाना  के पानापुर गांव के समीप बधार में गुरूवार की सुबह लगभग 40 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव मिला। पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। शव को देखने वालों की भारी भीड़ जमा हो गयी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत धनसोई पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया।

इस बाबत थानाध्यक्ष आलोक रंजन ने बताया युवक की हत्या गोली मार कर की गयी है। उसके शरीर पर कई गंभीर चोट के निशान हैं। पुलिस को शक है  युवक की हत्या कहीं की गयी और शव को ठिकाना लगाने के उद्देश्य से गांव के बाहर बधार में फेंक दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के शरीर पर सफेद रंग की शर्ट,  आसमानी कलर का इनर, हल्‍का लाल कलर का स्‍वेटर एवं उसके ऊपर एक जैकैट  है। शव को शिनाख्त हेतु सदर अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मृतक का शव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here