मजबूत और उम्दा सरकार के लिए करें भाजपा को वोट: निरहुआ

0
572

बक्सर खबर । भाजपा नेता भोजपुरी सिने स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने कहा कि पूरा देश मोदी जी के नेतृत्व में आस्था जता चुका है। 19 मई को बक्सर संसदीय क्षेत्र की जनता भी इतिहास रचेगी। मोदी जी ही देश को एक मजबूत सरकार दे सकते हैं। 5 सालों में उन्होंने जो कार्य किया। इससे देश का मान सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है। हर क्षेत्र में भारत एक महाशक्ति के रूप में उभर रहा है। इस प्रगति को अपने वोट के माध्यम से और गति देनी है। जिससे भारत विश्व गुरु बन के उभरे।

रामगढ़ में सभा को संबोधित करते भोजपुरी अभिनेता निरहुआ

हर भारतीय का सम्मान बढ़े। बक्सर संसदीय क्षेत्र से राजनीति के संत बाबा को जीता कर फिर से लोकसभा में भेजने का काम भी यहां की महान जनता करेगी। ऐसा सभी को पूर्ण विश्वास है। फिर से मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

निरहुआ शुक्रवार को रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी श्री अश्विनी कुमार चौबे के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपना भाषण भोजपुरी में देकर उपस्थित जनता का मन मोह लिया। इस दौरान उमड़े जनसैलाब का उत्साह देखते बन रहा था । चारों तरफ मोदी मोदी के नारे लग रहे थे। निरहुआ ने कहा कि यह आम चुनाव नहीं है। बल्कि भारत के नव निर्माण, भारत की तस्वीर और तकदीर लिखने का चुनाव है। हर हाल में जनता देश के विकास के लिए, आतंकवाद और भ्रष्टाचार पर प्रहार करने वाली सरकार केंद्र में बनाएगी। और एनडीए की सरकार फिर से नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बनेगी ।

मंच पर निरहुआ का स्वागत करते एनडीए प्रत्याशी अश्विनी चौबे

मुझे पूरा विश्वास है कि इस चौकीदार को जनता पूरी मजदूरी देगी: अश्विनी कुमार चौबे
बक्सर खबर । एनडीए प्रत्याशी  अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि बक्सर संसदीय क्षेत्र को 5 साल में राष्ट्रीय मानचित्र पर लाने का प्रयास किया है। मेरा काम जनता के सामने है। इस कार्य को अगले 5 साल में और गति आप लोगों के आशीर्वाद से देना है। मुझे पूर्ण विश्वास है इस चौकीदार को बक्सर संसदीय क्षेत्र की महान जनता 19 मई को पूरी मजदूरी देगी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी फिर इस पद को सुशोभित करेंगे। इसमें बक्सर की महान जनता की भागीदारी भी 100% होगी।
एनडीए के राज में हर क्षेत्र में हुआ विकास: ददन पहलवान
बक्सर खबर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में हर क्षेत्र में विकास की गंगा बही है। यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण है। देश को एक मजबूत सरकार और प्रधानमंत्री देना है। एनडीए की लहर चल रही है। और निश्चित तौर पर बक्सर इतिहास रचने का काम करने जा रहा है। यहां से एनडीए के प्रत्याशी भारी मतों से विजयी होकर लोकसभा पहुंचेंगे। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि हर बूथ पर एनडीए मजबूत हो इसलिए घर घर पहुंचे। और एनडीए के प्रत्याशी को जीत दिलाने में अहम भूमिका का निर्वहन करें। इस अवसर पर स्थानीय विधायक अशोक सिंह सहित बड़ी संख्या में एनडीए के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here