घर के बाहर सो रहे व्यक्ति की गोली मार हत्या

0
1493

बक्सर खबर। घर के बाहर सो रहे गोरख राम(55) की गोली मार हत्या कर दी गई है। घटना धनसोई थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव की है। सूत्रों के अनुसार सोमवार की रात  गोरख अपने पुत्र के साथ दरवाजे पर सो रहे थे। रात 12:30 बजे के लगभग कुछ अज्ञात लोग आए और गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुन आसपास के लोग जाग गए। रात के वक्त ही उसे उपचार के लिए धनसोई ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हत्या की सूचना मिलते ही मंगलवार तड़के धनसोई थाना की पुलिस दयालपुर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई। सूत्रों के अनुसार जोखन राम का 15 वर्षीय किशोर पुत्र साथ ही सोया था। पुलिस को उसने अभी किसी का नाम नहीं बताया है। इस संबंध में पूछने पर धनसोई थानाध्यक्ष ने कहा हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here