‌‌‌जगमग होंगे घाट, कार्तिक पूर्णिमा पर कंजिया धाम में लगेगा मेला

0
719

बक्सर खबर। कार्तिक पूर्णिमा को देव दिवाली मनाई जाती है। इस तिथि से कई धार्मिक मान्यताएं जुड़ी हैं। आप यह जान लें। 12 नवम्बर को इस वर्ष देव दिवाली मनाई जाएगी। इसके लिए शानदार तैयारी चल रही है। पिछले कुछ वर्षो से बक्सर में यह उत्सव इतने शानदार ढंग से मनाया जा रहा है। जिसे देखकर आप कह सकते हैं। बक्सर वास्तव में काशी से कम नहीं है।

दीपों से सजे घाट

साथ ही आपको यह भी बता दें कि इस तिथि को कोरानसराय से सटे कंजिया धाम मंदिर में भगवान लक्ष्मीनारायण का वार्षिकोत्सव भी मनाया जाता है। यहां बड़ा मेला लगता है। आस-पास के गांवों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु एकत्र होते हैं। लोगों के बीच खीर का प्रसाद वितरित होता है। और सबसे बढ़कर बक्सर में कार्तिक पूर्णिमा का स्नान होता है। इसकी वजह से एक दिन पहले से ही शहर श्रद्धालुओं से पट जाता है। वैसे प्रशासन ने इसकी तैयारी के लिए सभी घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम और गोताखोरों की तैनाती कर रखी है। इसके अलावा रामरेखा घाट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन भी होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here