चुनाव को ले हाई अलर्ट : शहर में अर्द्धसैनिक बलों ने किया फ्लैग मार्च

0
206

बक्सर खबर। चुनाव को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर है। विभन्न इलाकों में अद्र्धसैनिक बलों की टुकड़ी के साथ सर्च अभियान चला रहा है। सोमवार को डुमरांव शहर में अद्र्धसैनिक बलों की टुकडिय़ों व डुमरांव थानाध्यक्ष शिव नरायण राम के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया। विधि व्यवस्था को चुस्त करने और लोगों को निर्भिक हो मतदान के लिए प्रेरित किया गया।

दूसरी तरफ वारंटियों व फरार लोगों के घर पर दबिश भी दी जा रही है। प्रशासन की इस कार्रवाई से असामाजिक लोगों में भय व्याप्त है। जगह-जगह वाहनों की जांच चल रही है। जिला प्रशासन के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में इस तरह की कार्रवाई हो रही है। सूचना के अनुसार आज सोमवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here