महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

0
1248

बक्सर खबर। धनसोईं थाना क्षेत्र के पठकवलिया गांव की एक दलित महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। हालांकि घटना के छह दिन बाद उसने महिला थाने में इस सम्बंध में शिकायत की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पठकवलिया गांव की एक दलित महिला 22 मार्च को शौच के लिए घर से बाहर गई थी। इसी दौरान गांव के मंटू पाठक ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर दिया। दुष्कर्म के बाद उसने महिला को धमकी दी कि यह बात किसी और को पता चलेगी तो नतीजा बुरा होगा। महिला घर आई और पति को मामले की जानकारी दी। इसके बावजूद 25 मार्च तक दोनों चुप रहे। 26 मार्च को महिला थाने में इस सम्बंध में शिकायत की। उसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष कंचन कुमारी का कहना है कि मामले की जांच के लिए पुलिस टीम गांव गई थी। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। हालांकि घटना के छह दिन बाद शिकायत करने की बात पुलिस को पच नहीं रही है।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here