दुर्गेश और अनुराग बने नेहरु युवा केन्द्र के प्रतिनिधि

0
241

बक्सर खबर। नेहरू युवा केंद्र भारत सरकार के महानिदेशक प्रतिनिधि बनाये जाने पर दुर्गेश और अनुराग श्रीवास्तव को उनके साथियों ने बधाई दी है। उनके प्रथम आगमन पर बक्सर के दोनों युवाओं दुर्गेश कुमार सिंह (उपाध्यक्ष भाजयुमो बिहार) व विद्यार्थी परिषद के छात्रनेता अनुराग श्रीवास्तव का स्वागत करते हुए युवा मोर्चा बक्सर जिलाध्यक्ष नीकु तिवारी व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुशील राय ने बधाई दी। इसके अलावा अविनाश पाण्डेय, धनजी पाण्डेय, रूपेश दुबे, दीपक मिश्रा, चंद्रप्रकाश वर्मा, राज वर्मा, किशन केशरी अन्य युवाओं ने भी उन्हें मिलकर बधाई दी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here