डीएम ने किया निरीक्षण, सभी छठ घाटों पर रहेगा विशेष इंतजाम

0
212

बक्सर खबर। जिले में छठ पूजा की तैयारी चल रही है। इस दौरान शहर में विशेष इंतजाम रहता है। यहां गंगा घाटों पर संध्या और सुबह भगवान भास्कर को अर्घ देने के लिए भारी भीड़ जमा होती है। इस लिए शहर के सभी घाटों पर विशेष इंतजाम रहता है। प्रत्येक घाट पर नाविक और गोताखोर तैनात रहते हैं। ताकि कभी भी जरुरत पडऩे पर बचाव दल तुरंत पहुंच जाए। इस प्रशासनिक तैयारी के बीच आज गुरुवार को डीएम राघवेन्द्र सिंह निरीक्षण को पहुंचे।

-बोट से निरीक्षण करते डीएम व अन्य

रामरेखा घाट से उनका सफर शुरू हुआ। जेल मोड के सुमेश्वर नाथ घाट से लेकर अहिरौली तक वे भ्रमण करने गए। उनके साथ डीडीसी अरविंद कुमार, सदर एसडीओ के के उपाध्याय, डीएसपी सतीश कुमार आदि मौजूद रहे। सभी अधिकारियों से उन्होंने तैयारी के बाबत मंत्रणा की। साथ में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी भी कागज कलम लिए मौजूद थे। डीएम ने कहा ढ़ाई से तीन फिट का जलस्तर जहां हो। वहीं से बैरिकेंटिक कराएं। जिन घाटों के पास ज्यादा पानी है। वहां विशेष सतर्कता बरती जाए।

add

जिनके रास्ते सकरें हैं वहां बालू की बोरियां डाल रास्तों को आवागमन के लिए लायक बनाया जाए। सभी घाटों पर प्रकाश और सफाई का इंतजाम होना चाहिए। त्योहार शुरू होने से पहले एक बार पुन: डीएम व अन्य वरीय पदाधिकारी तैयारी का जायजा लेंगे। सूत्रों की माने तो जिला मुख्यालय और आस-पास गंगा किनारे लगभग तीस घाट हैं। वैसे जिले के प्रत्येक गांव में छठ पूजा के दौरान विशेष इंतजाम रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here