दादा ने निकाली विपक्ष की हवा, बक्सर से भभुआ रवाना

0
608

बक्सर खबर। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। पार्टी नेताओं ने स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत किया। वहां से जिला अतिथिगृह पहुंचे। वहां मीडिया केसवाल पर उन्होंने कहा भाजपा के साथ हमारा गठबंधन अटूट है। जहां तक बात विपक्ष की है तो यह सार्थक का होना लोकतंत्र में बहुत जरुरी है। लेकिन, यहां तो बस राजनीति हो रही है। अगर विपक्ष कुछ कहना चाहता है तो उसे बताना चाहिए। वह कौन सा काम करेगा। जो हम नहीं कर रहे हैं।

जहां तक बात राज्य सरकार की है तो नीतीश जी ने जो कार्य प्रदेश के लिए किया है। वैसा किसी ने नहीं किया। इन राजनीतिक चर्चाओं के बाद वे आज गुरुवार को यहां से भभुआं के लिए रवाना हो गए। वहां पार्टी की बैठक में शामिल होने के बाद वे आज शाम पटना पहुंच जाएंगे। स्टेशन पर उनके स्वागत के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, संजय सिंह, विनोद सिंह, अरुण सिंह, संजय सिंह मझरियां, पंकज मानसिंहका युवा के जितेन्द्र सिंह, चन्द्रकेतु पांडेय, बबलू सिंह आदि कार्यकर्ता उनको साथ लेकर जिला अतिथिगृह पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here