साइबर अपराधियों की शिकार हुई महिला, खाते से निकले रुपये

0
1072

बक्सर खबर। डुमरांव साफाखाना रोड निवासी एक महिला साइबर अपराधियों का शिकार हो गई है। इस घटना 12 अक्टूबर की है। लेकिन, आज गुरुवार को इसकी प्राथमिकी दर्ज की गई। सूचना के अनुसार साफाखाना रोड निवासी कलावती देवी पति निर्भय कुमार 12 अक्टूबर को बैंक आफ इंडिया के एटीएम से दस हजार रूपये निकालना चाही।

लेकिन उसका पैसा नहीं निकल सका। थक हारकर महिला अपने घर चली गई। उसके दो घंटे बाद महिला के खाते से दस हजार निकासी का मैसेज आ गया। मैसेज देख महिला बैंक पहुंची। महिला के अनुसार बैंक प्रबंधन द्वारा मामले के निष्पादन की बात कही गई। इस बीच महिला बैंक दौड़ती रही। जब प्रबंधक ने उसकी मदद नहीं की तो उक्त महिला ने पुलिस से इसकी शिकायत की।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here