‌‌‌क्रिकेट संघ का दावा फर्जी तरीके से हो रहा है लीग मैच

0
261

-प्रेस वार्ता आयोजित कर क्लब के अध्यक्ष ने की घोषणा
बक्सर खबर। जिले में चल रहे क्रिकेट लीग मैच का आयोजन गलत तरीके से कराया गया है। ऐसा करने वाले संघ के सचिव ही हैं। उनको पत्र भेजकर मैच बंद कराने का निर्देश अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने दिया है। पत्र में उनसे कहा गया है। बिहार क्रिकेट संघ ने द्वारा यह सूचना दी जा चुकी है। पूर्व की कमेटी ही जिलों में क्रिकेट संघ की गतिविधियां संचालीत करेगी। आप पदेन सचिव हैं। इस लिए आपसे आग्रह किया जा रहा है। आपके द्वारा जो लीग कराया जा रहा है, उसे बंद करें। संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष, इन तीनों पदाधिकारियों ने यह बात संयुक्त प्रेस वार्ता में कहीं।

साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी को भी पत्र लिखकर अवगत कराया। जो कमेटी गलत ढंग से मैच करा रही है। उसे बंद किया जाए। इससे खिलाड़ियों के भविष्य को खतरा है। आप किला मैदान का आवंटन रद्द करे। क्योंकि जिसके आवेदन पर मैदान की अनुमति दी गई है। वह कमेटी राज्य द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं है। सदस्यों ने जल्द ही लीग मैच का आयोजन होगा। इसकी तैयारी चल रही है। पत्रकार वार्ता के दौरान उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह व कोषाध्यक्ष विनय कुमार सिंह अध्यक्ष के साथ थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here