कोरानसराय में दो गोला मानस गायन पर रात भर झूमे श्रोता

0
274

बक्सर खबर। दुर्गा पूजा समिति गोला बाजार कोरान सराय के द्वारा शनिवार को कोरान सराय हाईस्कूल के मैदान में दो गोला मानस गायन का आयोजन किया गया। इस विधा के मशहूर कलाकार कमलबास कुँवर एवं अरबिन्द सिंह के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। जिसके मुख्य अतिथि एवं उद्घाटनकर्ता माननीय डुमरांव विधायक ददन पहलवान पूर्व मंत्री एवं शाहाबाद दुग्ध उत्पादक समिति चेयरमैन विनोद यादव थे। कार्यक्रम प्रारंभ होने पर अतिथियों को दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रमेशर सिंह ने पगड़ी बांध कर स्वागत किया। मंच उद्घाटन सयुक्त रूप से दोनों अतिथियों ने किया।

वार्ड सदस्य सुरेश सिंह, मोहन राम, पत्रकार मित्रो, समाजिक कार्यकर्ता को रमेशर सिंह ने पगड़ी बांधी। मंच संचालन बबलू ने किया। इस क्रम में सभी कालाकारों को भी सम्मानित किया गया। आयोजको के द्वारा निर्णायक मंडल का गठन किया गया था। जिसमें बलिराम सिंह, (पूर्व शिक्षक), श्यामबिहारी कुशवाहा, राधेश्याम सिंह, भीरुन यादव, शिवानंद उपाध्याय, एवं कमल पांडे शामिल थे। नियम के अनुसार प्रसंग मानस से ही उठाना था।

मानस गायन में सुनने पहुंचे लोग

दोनो गायकों को एक एक घण्टे का समय दिया गया। रात भर हजारों की सख्या में श्रोता सुनते रहे। अपने चेहते गायकों को सुबह 5 बजे जजो के निर्णय के अनुसार अरबिन्द सिंह को विजेता घोषित किया गया। विजेता को ट्राफी ददन पहलवान ने दी। इस आयोजन को करने में दुर्गा पूजा समिति गोला बाजार के गुलाब मौर्य, चन्दन, प्रशांत, सुग्रीव सिंह, विजय साह, ननजी साह, नबालक ठाकुर, अभय, बेचन, टहलु, रिपन एवं तमाम सदस्यों ने अपना सहयोग प्रदान किया।

add विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here