एम्स से जुडऩे वाला पहला अस्पताल होगा बक्सर, सांसद करेंगे शुभारंभ

0
555

बक्सर खबर। अब गंभीर बीमारियों से परेशान मरीज अब बक्सर में एम्स के चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त कर सकेंगे। इसका शुभारंभ शनिवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे करेंगे। इसके साथ ही बक्सर एम्स से जुडऩे वाला बक्सर का पहला अस्पताल बन जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार टेलीमेडिसीन पद्धति से उपचार का यह कार्य प्रारंभ होगा। जिसके लिए सदर अस्पताल में काउंटर बनाए गए हैं। यहां आने वाले मरीजों को पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। उसके बाद उन्हें आगे की सुविधा मिल सकेगी।

सूचना के अनुसार सामने वेब कैमरा लगा होगा। जिसके माध्यम से चिकित्सक मरीजों से सीधे बात करेंगे। उनकी तकलीफ का निदान बताएंगे। जिसके उद्घाटन के लिए शनिवार को यहां स्थानीय सांसद सह मंत्री अश्विनी चौबे पहुंच रहे हैं। उनके स्थानीय मीडिया प्रतिनिधि नितिन ये यह जानकारी उपलब्ध कराई है। दोपहर दो बजे उद्घाटन का कार्यक्रम तय है। इसके अलावा इस माह की 22 एवं 23 तारीख को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें देश के कई प्रमुख चिकित्सक हिस्सा लेंगे। इसकी तैयारी भी जोरो पर चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here