‌‌‌बक्सर की शान बढ़ाएं, योग दिवस शुक्रवार की सुबह किला मैदान आएं

0
137

बक्सर खबर। योग दिवस पर आप चाहें तो अपने भगवान का ध्यान भी कर सकते हैं। इतना ही चाहें तो खुदा की इबाबत भी। क्योंकि इस बार 21 जून को शुक्रवार की तिथि है। अर्थात खुदा की इबादत का खास दिन। योग शरीर को स्वस्थ्य बनाता है। यह सभी लोग जानते हैं। आज पूरा विश्व इसे मान रहा है। आप भी चाहें तो सुबह पांच बजे किला मैदान पहुंचकर शामिल हो सकते हैं। इस बार के योग शिविर की कई विशेषताएं हैं।

श्रीश्री रविशंकर जी की संस्था आर्ट आफ लिविंग, रामदेव जी की संस्था भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, क्रीड़ा भारती जैसी संस्थाएं एक साथ इसमें शामिल होंगी। इन संस्थाओं के प्रशिक्षित योग शिक्षक आपको योग, प्राणायाम एवं ध्यान की क्रियाएं बताएंगे। जिसका सीधा लाभ आपके शरीर और स्वास्थ्य पर पड़ेगा। सुबह 5 से 7 बजे तक चलने वाले कार्यक्रम में आप जरुर शामिल हों। क्योंकि यह मौका आपके स्वास्थ्य के साथ बक्सर के सम्मान का भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here