बिहार में उम्मीदवार उतारेगी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी

0
231

बक्सर खबर। सपा से अलग होकर शिवपाल यादव ने नई पार्टी बनायी है। जिसका नाम प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) रखा गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धनाथ राय पूर्व विधायक ने रविवार को बक्सर में पत्रकार वार्ता आयोजित की। उन्होंने बताया हमारी पार्टी इस बार बिहार की बीस लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। इसकी तैयारी जोर-शोर पर चल रही है। हमारा पैनल बनकर तैयार है। जिसे केन्द्रीय नेतृत्व के पास विचार विमर्श के लिए भेजा गया है।

उन्होंने अपनी बातचीत में कहा कि हमारे दल के साथ कांग्रेस पार्टी की बातचीत चल रही है। उत्तर प्रदेश में गठबंधन की संभावना है। बिहार और उत्तर प्रदेश की सीमा एक दूसरी से लगी हुई है। अगर वहां गठबंधन होता है तो हमारी बिहार में भी उसका प्रभाव पड़ेगा। सीधे तौर पर उन्होंने कहा कि हमारी सीधी टक्कर एनडीए से है। बक्सर सीट की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा यहां भाजपा ने ऐसे व्यक्ति को चुनाव लडऩे भेजा जो दूसरी जगह का है। जब हमारी पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। उसमें स्थानीय कार्यकर्ताओं को तरजीह दी जाएगी। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने आरा, औरंगाबाद, बेगुसराय, बक्सर, दरभंगा, गया, हाजीपुर, जहानाबाद, काराकाट, महाराजगंज, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नवादा, पाटलिपुत्रा, पूर्वी चम्पारण, सासाराम, शिवहर, सिवान, उजियारपुर और वैशाली से उम्मीदवार उतारने की बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here