‌‌‌ट्रक और बस के बीच पीस गया ट्रैक्टर चालक

0
1484

बक्सर खबर : बक्सर से अपने गांव पलियां, प्रखंड चौसा जा रहे युवक के साथ बुधवार को बहुत ही दर्दनाक दुर्घटना हुई। चौसा आकर वह उतरा और आइडीबीआई बैंक की शाखा में गया। वहां से रुपये निकाल अपने गांव के लिए बस पर सवार हो चला। अभी चौसा गोला से थोड़ी ही दूर आगे गया था। बस ट्रक को ओवर टेक कर आगे निकली। इसी बीच गेट पर लटका राजेश कुमार 28 उसकी चपेट में आ गया। उसे इतनी गंभीर चोट आयी कि वह घायल हो नीचे जा गिरा। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि युवक गेट पर ही लटका हुआ था। तभी यह दुर्घटना हुई। वह बक्सर में रहकर ट्रैक्टर चलाता था। बैंक से रुपये निकाल भैंस खरीदने के लिए गांव जा रहा था। इसे संयोग ही कहा जाएगा कि एक दिन पहले ही उसने अपनी पत्नी मंजू को मायके पहुंचाया था। वह रोहतास जिले के कुढ़नी थाना के बाबु के बहुआरा गांव की रहने वाली है। उसके दो बच्चे भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here