हत्या के विरोध में प्रशासन का जलाया पुतला

0
255

बक्सर खबर : गोलंबर पर गोपाल दुबे की हत्या हुई। मुख्य आरोपी फरार है। पुलिस कार्रवाई के नाम पर हवा बाजी कर रही है। गोलंबर के लोगों को नाहक केस में फंसाया जा रहा है। जो हत्यारा है वह खुला घूम रहा है। जिसने सिस्टम और अपराध के विरुद्ध आवाज उठाई। वह प्रशासन की नजर में अपराधी हो गया। प्रशासन पूरी तरह नाकाम है।  इसका विरोध करते हुए मंगलवार को ब्राह्मण एकता मंच ने जिला प्रशासन का पुतला जलाया।

वक्ता कह रहे थे। जब जनता पर पुलिस जुल्म करती है। ऐसी स्थिति में उसका विरोध जायज है। संगठन के सदस्यों ने अजय चौबे के नेतृत्व में किला मैदान में एकत्र हो पुतला दहन किया। वे नारे लगा रहे थे। ब्राह़़मणों पर अत्चाचार बंद करो।  वहीं दूसरी तरफ रालोसपा के एक नेता ने कहा वह हमारे संगठन का युवक था। छात्र विंग से जुड़ा था। क्या उसकी हत्या हो जाए और उसका विरोध भी नहीं करें। यह पुलिस का कैसा न्याय है। हमारे कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी हो रही है।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here