संपति के लोभ में भतीजे ने चाचा-चाची को मौत के घाट उतारा

0
1937

बक्सर खबर : संपति के लोभ में भतीजे ने रविवार की रात अपने सगे चाचा-चाची की गोली मार हत्या कर दी। घटना इटाढ़ी थाना क्षेत्र के कुकुढ़ा गांव की है। रात साढ़े ग्यारह बजे के लगभग शेरा खान ने मो: अब्बास खां( 50) , जुमैला खातुन (45 ) को गोली मार दी।  घटना के वक्त वे घर में सो रहे थे। हत्या के बाद से शेरा फरार है। सूचना मिलते ही रात के वक्त पुलिस वहां पहुंच गयी। डीएसपी शैशव यादव ने बताया कि इन दोनों परिवार के बीच पांच बिघे जमीन का विवाद है। मृतक के दो पुत्र हैं। जो दिल्ली में रहते हैं। उनको सूचना दी गयी। पोस्टमार्टम के लिए शवों को सदर अस्पताल भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here