शैक्षणिक गिरावट के खिलाफ होगा आंदोलन : एआइएसएफ

0
295

बक्सर खबर : आल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन आंदोलन के मिजाज में है। शैक्षणिक स्तर में लगातार हो रही गिरावट व सरकार द्वारा शिक्षा के बजट में हुई कटौती से छात्र संगठन नाराज है। इसकी चर्चा बुधवार को हुई जिला परिषद की बैठक में लिया गया। चरित्रवन स्थित कार्यालय में बैठक हुई। जहां सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित संतोष कुमार पांडेय को संगठन का कोषाध्यक्ष चुना गया।

जिला संयोजक बिमल कुमार सिंह ने कहा संतोष के संगठन में जुडऩे से मजबूती आएगी। जिला अध्यक्ष सरिता कुमारी ने कहा शिक्षा का स्तर लगातार गिर रहा है। बजट में भी कटौती हुई है। इसके खिलाफ हमारा संगठन आंदोलन करेगा। यह बताया गया कि कन्या कुमारी से चला जत्था 2 सितम्बर को बक्सर आ रहा है। उसका भव्य स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम में पृथ्वी कुमार, प्रभात कुमार, कौशल कौशिक, अमरेन्द्र कुमार, प्रिया, गुंजन, मधु, कन्हैया चौहान, क्षितिज केशरी, शभ्भु तिवारी, अनिल, दीपक कुमार आदि ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here