शंभु यादव ने सुनायी डीएम को खरीखोटी

0
4599

बक्सर खबर : बाढ़ पीडि़तों को मिलने वाली सहायता कई गांवों तक नहीं पहुंची। हो क्या रहा है? यह सवाल ब्रह्मपुर के विधायक शंभु यादव ने गुरुवार को बाढ़ समीक्षा बैठक के दौरान कहीं। जिसमें प्रभारी मंत्री शिवचन्द्र राम मौजूद थे। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा। इस जिले के सिविल सर्जन का यह हाल है कि फोन करने पर वह बात नहीं करते। अगर बहुत व्यस्त हैं तो अपने साथ किसी सहायक को रख लें। विधायक ने बताया कि बाढ़ से परेशान एक गांव में जंगली सुअर घूस आए। दस से अधिक लोगों को घायल कर दिया।सिविल सर्जन से संपर्क का मैंने स्वयं प्रयास किया, बात ही नहीं हुई। प्रशासनिक मदद न मिलने की स्थिति में लोगों ने अपना उपचार निजी डाक्टरों से कराया। राहत सामग्री नहीं पहुंचने के सवाल पर डीएम रमण कुमार ने जवाब दिया कि उन जगहों पर आज सहायता भेज दी गयी है। पर विधायक अपनी रौ में थे। वे खरीखोटी सुना रहे थे। बैठक जिला अतिथि गृह के सभा कक्ष में चल रही थी। इसी बीच मीडिया के लोग भी तस्वीर लेने पहुंचे। विधायक चुप हो गए। उन्होंने कहा लापरवाही सिर्फ इतनी ही नहीं है। कुछ बातें तो मुझे कहने में शर्म आ रही है। मीडिया के साथी यहां मौजूद हैं। वे चले जाए तो मैं आप सभी को उस सच्चाई से अवगत कराऊ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here