वेलडन : प्रशासन देगा दुर्गा पूजा कमेटियों को पुरस्कार

0
97

बक्सर खबर : दुर्गा पूजा का त्योहार जिले में शानदार तरीके से मनाया जाता है। इस बार उसमें नया उत्साह भरने के लिए जिला प्रशासन ने खास पहल की है। जो पूजा समिति बेहतर प्रदर्शन करेगी। उसे नंबर वन का पुरस्कार दिया जाएगा। लाइसेंस ले पूजा करने वाली समितियों को इसमें भाग लेने का मौका मिलेगा। इनमें से तीन को अनुमंडल प्रशासन इस वर्ष सम्मानित करेगा। एसडीओ गौतम कुमार ने बताया।

पिछली शांति समिति की बैठक में यह प्रस्ताव सर्व सम्मति से आया था। लेकिन इस इनाम के हकदार वही होंगे। विधि व्यवस्था के अनुपालन एवं स्वच्छता को ध्यान में रखकर बेहतर प्रदर्शन करेंगे। याता-यात बाधित न हो। इसके ख्याल रखना सबसे जरुरी है। क्योंकि त्योहार का आनंद लेने के लिए शहर के लोग सड़कों पर निकलते हैं। जिनके लिए पूजा समितियां इतना सबकुछ करती हैं। उन्हीं लोगों को परेशानी झेलनी पड़े। यह उचित नहीं है। आम जन की सुविधा का ध्यान रखना हम सभी का कर्तव्य है। जो इसमें सहभागी होंगे। प्रशासन वैसे लोगों को सम्मानित करेगा।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here