युवती से छेड़खानी, आरोपी फरार

0
2064

बक्सर खबरः युवती से छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। घटना नावानगर थाना क्षेत्र के रेवटिया गांव की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मीना(काल्पनिक नाम) गांव में कहीं दूसरे के घर से अपने घर वापस जा रही थी। उसी दौरान गांव के ही धीरेन्द्र चैबे पिता ललन चैबे पकड़ कर झाडियों में खिच ले गया। युवती द्वारा शोर मचाने पर उसके साथ मारपीट की। तभी अवाज सुनकर कुछ ग्रामीण पहुंच गए। यह देखकर धीरेन्द्र भाग निकला। जिसके मीना के परिवार वाले इंसाफ के लिए थाने पहुंचे। जहां पीडिता के वयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संभावित जगहों पर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here