मोबाइल खोलेगा स्टेशन मास्टर की हत्या का राज

0
614

बक्सर खबर : स्टेशन मास्टर मनबोधन सिंह की हत्या का राज पुलिस खोलने में जुटी है। इसके लिए अब उनके परिवार के सदस्यों के फोन डिटेल खंगाली जा रही है। मुफस्सिल थाना के तुर्कचकिया निवासी मनबोधन सिंह की हत्या 18 जनवरी की रात घर में ही कर दी गई थी। वे यूपी के जमानिया स्टेशन रेलवे स्टेशन पर कार्यरत थे। उसी रात परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। मौके पर पुलिस भी पहुंची। घटना के बाद से अब तक यह पता नहीं लग पाया है कि उनकी हत्या किसने की। तथ्यों को उजागर करने में जुटी पुलिस ने अब मोबाइल काल डीटेल के आधार पर हत्या के सुराग एकत्र करने में जुटी है। उनके छोटे पुत्र तेज नरायण सिंह के फोन को भी पुलिस ने जांच के लिए जब्त किया है। पुलिस का यह मानना है कि घर में लूटपाट की वारदात नहीं हुई। सोते वक्त अचानक किसने उन्हें मारा होगा। यह राज जल्द ही खुल जाएगा। मार्च महीने में उनको सेवानिवृत होना था। मई में उन्होंने अपनी बेटी की शादी तय कर रखी थी। इन सबके बीच आखिर वह कौन है? जिसने उन्हें अपना निशाना बनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here