मेधावी छात्र व पंचायत प्रतिनिधि होंगे सम्मानित

0
463

बक्सर खबर : मेधावी छात्रों और पंचायत प्रतिनिधियों को अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा सम्मानित करेगी। नगर भवन में यह कार्यक्रम शनिवार को संपन्न होगा। संगठन के जिलाध्यक्ष ठाकुर मनोज सिंह ने बताया लक्ष्मी बाई जयंती पर विशेष कार्यक्रम रखा गया है। ग्यारह बजे समारोह प्रारंभ होगा। जिसमें राष्ट्रीय संरक्षक युवराज चन्द्र विजय सिंह, डा. उत्तम कुमार सिंह, एनके सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, गोपाल जी सिंह राष्ट्रीय मंत्री, भुपेन्द्र सिंह राष्ट्रीय प्रचारक, संतोष कुमार सिंह राष्ट्रीय प्रतिनिधि, रवीन्द्र कुमार सिंह पद्रेश उपाध्यक्ष, राधामोहन सिंह आदि मंच पर विराजमान होंगे। कार्यक्रम की संपूर्ण जिम्मेवारी डा. सुधीर कुमार सिंह महामंत्री व योगेन्द्र कुमार सिंह संयोजक को दी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here