मानव श्रृंखला में भाग लेगी स्टार प्लस की वीरा

0
731

बक्सर खबर : स्टार प्लस के चर्चित टीवी सीरियल वीरा में मुख्य भूमिका निभाने वाली वीरा को शायद आप सब पहचानते हों। नौ साल की यह बच्ची अपने जिले की है। यह जानकार आपको और भी खुशी होगी। मुंबई में रहने वाली  वीरा अर्थात हर्षिता ओझा अपने गांव खरहाटांड ( प्रखंड सिमरी)  आई हुई है। पिता संजय ओझा व मां के साथ वह गुरुवार को गांव से बक्सर घुमने आई थी। गांव पर इसके चाचा की शादी होने वाली है।जिसमें शामिल होने पूरा परिवार आया है। यह बच्ची बिहार द्वारा नशा मुक्ति के खिलाफ चल रहे अभियान से काफी खुश है। शनिवार को बन रही मानव श्रृंखला में शामिल होने की उसने इच्छा जताई है। अपना समय डुमरांव के संत जान सेकेंड्री प्लस टू स्कूल को दिया है। विद्यालय के निदेशक रमेश सिंह उसके परिजनों से मिलने पहुंचे थे। विश्व कीर्तिमान में शामिल होने की सिफारिश की। वे सहर्ष तैयार हो गई, वह बिहार की बेटी जो है।

मिल चुका है फेवरेट बहन का अवार्ड
बक्सर : मुंबई के चिल्ड्रेन एकेडमी में चौथी कक्षा की छात्रा हर्षिता कई पुरस्कार जीत चुकी है। उसने सबसे पहले वीरा के बचपन का किरदार निभाया। इसके बाद ख्याती बढ़ी तो बिग मैजिके के अकबर-बीरबल, दो तेलगु फिल्मों भी काम कर चुकी है। इसके अलावा इंडोनेशिया में दो बड़े भी हुए हैं। यह बच्ची नन्हें कलाकारों में इतनी लोकप्रिय है कि टेलीविजन एकेडमी ने लाडली अवार्ड प्रदान किया है। यह बेटी शनिवार को मानव श्रृंखला में हिस्सा लेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here