महिला प्रतिभागियों को मिलेगा पुरस्कार

0
321

बक्सर खबर : मकर संक्रांति उत्सव का आयोजन 14 जनवरी को किया गया है। प्रशासनिक स्तर से किए जा रहे विशेष इंतजाम में सबके लिए कुछ न कुछ खास इंतजाम होगा। युवाओं के लिए जल बिहार के लिए प्रशासनिक बोट उपलब्ध होगी। बच्चों के लिए कीड जोन बनाया जाएगा। जहां राजधानी से उनके लिए खिलौने मंगाए जायेंगे। यह उत्सव विशेष रुप से पतंगबाजी के लिए है। इसमें शामिल होने वाले लोग अपनी पतंग लेकर आएंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। साथ ही मेले में शामिल होने वाली महिला प्रतिभागियों के बीच लक्की ड्रा कूपन का वितरण होगा। इनमें से दस महिला प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया जाएगा। यह योजना मकर संक्रांति उत्सव में महिलाओं की भागीदारी के लिए रखी गयी है। ऐसा नहीं कि महिलाओं को भी पतंग उठानी होगी। यह सबकुछ सुमेश्वर स्थान इलाके में स्थित सिपाही घाट के पास होगा। इसकी तैयारी के लिए सोमवार को जिलाधिकारी रमण कुमार ने संबंधित अधिकारियों की बैठक बुलायी थी। जिसमें उप विकास आयुक्त मोबीन अली अंसारी, एडीएम व एसडीओ गौतम कुमार आदि ने हिस्सा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here