मचा हाहाकार: खण्डरीचा में लगी आग, पचहत्तर बीघा गेहूं की फसल राख

0
7035

बक्सर खबरः बिजली के तार टकराने से लगी आग। 75 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख। घटना नावागनर अंचल के सिकरौल थाना अंतर्गत खण्डरीचा गांव की है। जहां दोपहर 1:45 बजे लगभग बधार में धूआ उठने लगा। लोग कुछ समझ पाते तब-तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। एक-एक कर 50 बीघा से अधिक फसल राख हो गई। परन्तु दमकल खबर लिखे जाने तक नही पहुंचा है।

मुखिया विभोर कुमार द्विवेदी ने बक्सर खबर को बताया कि युवाओं द्वारा बोरिंग और हैंड पंप की मद से आग पर काबू पा लिया है। लेकिन बिजली विभाग की लापरवाही से किसानों की मेहनत के साथ आरमान राख हो गए। इसलिए प्रशासन से मांग है कि किसानों को प्रति बीघा उत्पादित मूल्य की भरपाई की जाए। क्योंकि किसान इस घटना के बाद से भूखमरी के कगार पर आ गए है। इसमें दिवाकर दुबे, मृत्युंजय दुबे,रामनरेश चैधरी, हीरा यादव, जितेन्द्र यादव, राहुल यादव, अशोक राम, भरत राम सहित दो दर्जन से अधिक किसानों की फसल राख हो गई है। घटना के बाद से गांव में कोहराम मचा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here