मचा कोहरामः नावानगर में युवक की हत्या, इटाढ़ी में शव बरामद

0
2790

बक्सर खबरः शनिवार दोपहर बसुधर गांव के पास नदी में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों ने आनन-फानन में इटाढ़ी थाना को सूचना दी। मौके पर थानाध्यक्ष शमीम अहमद पहुंचे। शव को नदी से बाहर निकाला गया। शक के अधार पर नावानगर थाना को सूचना दी गई। जिसमें नवानगर थानाध्यक्ष गायब युवक के भाई को लेकर पहुंचे। जहां मृतक के भाई अजीत पासवान ने शव का पहचान कर दिया। अजीत ने बताया कि उसका मनजी पासवान ने रूपसागर के स्वर्गीय विश्वामित्र सिंह से 50,000 नगदी लिया था।

जिससे वह उनके यहां मजदूरी कर 40,000 हजार चुका दिया। दस हजार बचा था। जिसके लिए 9 अगस्त को राजन सिंह ने दो दिन में पैसे देने के लिए दबाव बना रहे थे। नही तो मारने की धमकी दी थी। भाई कल दोपहर खेत में सोहनी के लिए निकला था। परन्तु शाम को घर नही पहुंचा। जिसकी शिकायत नावानगर पुलिस को आज सुबह दी गई थी। दोपहर शव मिलने की सूचना आई। इटाढ़ी थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि मृतक के साथ मारपीट की गई है। जिससे मौत हो गई है। बाकी खुलासा पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here