भारत विकास परिषद का मना स्थापना दिवस

0
292

बक्सर खबर : भारत विकास परिषद् ने बक्सर जिले में अपनी स्थापना की दूसरी वर्षगांठ मनायी। खुटहां पंचायत के हितन पड़री गावँ में रजनीकांत फाउंडेशन द्वारा संचालित बाल विकास केंद्र पर बच्चों के साथ सदस्यों ने उत्सव मनाया। जिसमें भारत विकास परिषद् के सदस्यों के अलावा सामाजिक संगठन के लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन और संचालन बाल विकास केंद्र के प्रधानाध्यापक और भारत विकास परिषद के सदस्य सतीश चंद्र त्रिपाठी ने किया। श्री त्रिपाठी ने बाल विकास केंद्र की स्थापना से लेकर आज तक के सफ़र पर प्रकाश डालते हुए बच्चों और अभिभावकों के साथ अपने अनुभवों को साझा किया साथ ही ग्रामीण परिवेश में एक बेहतर शिक्षा प्रदान करने में आने वाली कठिनाईयों एवं उनके निराकरण पर प्रकाश डाला। भारत विकास परिषद् के अध्यक्ष हनुमान प्रसाद अग्रवाल ने संस्था के उल्लेखनीय कार्यो से बच्चों एवं उपस्थित सैकड़ो लोगो को सुपरिचित कराया वही साथ ही साथ हेपेटाइटिस से पैदा होने वाले खतरों और उसके बचाव और टीकाकरण पर भी जोर दिया। समाजसेवी विवेक कुमार सिंह ने बच्चों को अच्छे संस्कार और पढ़ाई की गुणवत्ता पर बल दिया साथ ही बाल विकास केंद्र के संचालक और आज के कार्यक्रम के आयोजक श्री सतीश चन्द्र त्रिपाठी को उनके शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए साधुवाद प्रदान किया। विवेक सिंह ने श्री त्रिपाठी का आभार व्यक्त करते हुए कहा की उन्होंने एक पूरी पीढ़ी को शिक्षा का अमूल्य उपहार देकर समाज के ऊपर एक अमिट छाप छोड़ा है और हमारा समाज सदैव ही इसके लिए श्री त्रिपाठी जी का ऋणी रहेगा। साथ ही विवेक सिंह ने गूँज संस्था के संयोजक श्री शिवजी चतुर्वेदी की तरफ से समस्त बच्चों के बिच जूता वितरण की भी घोषणा की। इस अवसर पर मनोज शर्मा, अवधेश पाठक, संतोष भारती, गुड्डू ओझा, मझरिया के शुभम उर्फ़ विशाल सिंह, गिरीश त्रिपाठी सहित आस पास के गाँवो के सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here